DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नीट छात्रा मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे लोजपा (रामविलास) का शिष्टमंडल

Jehanabad News: नीट छात्रा मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे लोजपा (रामविलास) का शिष्टमंडल
IMG_20260120_181538


दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा : मंत्री संजय पासवान

जहानाबाद पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, वहीं पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार पार्टी का एक शिष्टमंडल बुधवार को जहानाबाद जिले के पतिआमा गांव पहुंचा और पीड़िता के माता-पिता व परिजनों से मुलाकात की।
शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवार से घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान शिष्टमंडल में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. इंदु कश्यप, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष रानी कुमारी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार, जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार, प्रदेश सचिव कुंदन कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री संजय पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस गंभीर मामले को सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया गया है और जांच प्रक्रिया लगातार जारी है। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़ी है।
वहीं, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. इंदु कश्यप ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ पीड़ित परिवार की नहीं है, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बेहद गंभीर विषय है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस त्वरित और निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को जेल नहीं भेजती है, तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी। शिष्टमंडल के सदस्यों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पार्टी और सरकार इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Digital Women Trust

Jehanabad News: LJP (Ram Vilas) delegation arrives to meet family members in NEET student case

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़