सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: जदयू में बड़ी कार्रवाई, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत चार नेता 6 साल के लिए निष्कासित

जहानाबाद में जनता दल (यूनाइटेड) संगठन में उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्टी नेतृत्व ने कड़ा कदम उठाते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सहित चार नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया। यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के बाद की गई है। निष्कासित किए गए नेताओं में
पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,
महेंद्र सिंह,
अमित कुमार पम्मू,
गुलाम मुर्तजा अंसारी
के नाम शामिल हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन सभी नेताओं पर आरोप है कि इन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान जदयू प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करते हुए विपक्षी उम्मीदवारों का खुलकर समर्थन और मदद की, जिससे पार्टी की छवि और चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचा।
जदयू प्रदेश नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता की गंभीर श्रेणी में मानते हुए यह सख्त फैसला लिया है। पार्टी का साफ संदेश है कि संगठन हित के खिलाफ काम करने वालों के लिए जदयू में कोई स्थान नहीं है, चाहे वह पद कितना भी बड़ा क्यों न हो। इस कार्रवाई के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं, पार्टी नेताओं का कहना है कि इस फैसले से जदयू संगठन और अधिक मजबूत होगा और आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश मिलेगा कि पार्टी लाइन से हटकर कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल निष्कासित नेताओं की ओर से इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज है।

Jehanabad News: Major action in JDU, four leaders including former district president expelled for 6 years

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News