DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जहानाबाद एसपी का बड़ा एक्शन, 6 थानाध्यक्षों का तबादला

Jehanabad News: कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जहानाबाद एसपी का बड़ा एक्शन, 6 थानाध्यक्षों का तबादला
IMG_20260109_195429

जहानाबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार (IPS) ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से आधा दर्जन थानाध्यक्षों का फेरबदल किया गया है। इस तबादले में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को एक थाने से दूसरे थाने में प्रभारी थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है। गौरतलब है कि बिहार में इन दिनों तबादले का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में राज्य स्तर पर जहां 22 आईएएस और 71 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है, वहीं जिला स्तर पर भी पुलिस प्रशासन को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
देखिए पूरी तबादला सूची—
सुमन कुमार — कडौना थानाध्यक्ष से सिकरिया थानाध्यक्ष बनाए गए
शिशुपाल कुमार — परसबीघा से स्थानांतरित होकर पाली थानाध्यक्ष बने
संजय कुमार — सिकरिया से हटाकर कडौना थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी
राहुल कुमार — कल्पा से स्थानांतरित होकर शकूराबाद थानाध्यक्ष बनाए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल जिले में विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने, अपराध पर नियंत्रण और थानों की कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है। एसपी विनीत कुमार ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नए थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तबादले के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था में और अधिक सख्ती और सक्रियता की उम्मीद जताई जा रही है।

Jehanabad News: Jehanabad SP takes major action to improve law and order, transfers 6 police station heads

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़