DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: एसबीआई लाइफ के सहयोग से ‘बचपन’ स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन।

हर क्लास से चुने गए विजेता, सभी प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाणपत्र

जहानाबाद, देश की प्रमुख और विश्वसनीय बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ के तत्वावधान में  पूर्वी गांधी मैदान स्थित ‘बचपन प्ले स्कूल’ में एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी वर्गों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को एसबीआई लाइफ द्वारा मेडल और पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र (Participation Certificate) भी प्रदान किया जाएगा।

रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक श्री अरुण प्रवाल ने मीडिया से बातचीत में प्रतियोगिता के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा।
“दुनिया तेजी से बदल रही है, और हमें अपने बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उन्हें कला, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा के अवसरों से जोड़ना जरूरी है। एक हेल्दी कंपटीशन बच्चों को बेहतर बनने की दिशा में प्रेरित करता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार करता है।”

उन्होंने आगे कहा कि समाज में आज हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है—चाहे वह आईएएस हो या अभिनेता, डॉक्टर हो या वैज्ञानिक। ऐसे में बच्चों को किसी भी चुनौती से पहले डर को हराना सिखाना आज की आवश्यकता है।

एसबीआई लाइफ और विद्यालय प्रशासन का संयुक्त प्रयास

कार्यक्रम के सफल संचालन में एसबीआई लाइफ के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, और शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। स्कूल प्रशासन ने सभी का आभार व्यक्त किया और विजेता बच्चों को विशेष बधाई दी। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।

Jehanabad News: Drawing competition organised at ‘Bachpan’ school in collaboration with SBI Life.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News