DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: जेठीयारा में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रामप्यारे सिंह की प्रतिमा का अनावरण

150 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबलराजद विधायक बागी कुमार वर्मा ने किया अनावरण, सामाजिक सेवा और श्रद्धांजलि का मिला संगम

जहानाबाद/रतनी फरिदपुर, रतनी फरिदपुर प्रखंड के जेठीयारा गांव में  महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी विचारक और शिक्षाविद् प्रो. डॉ. रामप्यारे सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण एक भव्य समारोह में किया गया। इस अवसर पर सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक जगत की कई हस्तियों की उपस्थिति रही।

प्रतिमा की स्थापना डॉ. सिंह के परिवार के युवा समाजसेवी एवं जदयू प्रदेश सचिव दिलीप कुमार द्वारा कराई गई, जबकि अनावरण का कार्य राजद के कुर्था विधायक बागी कुमार वर्मा ने किया। अपने संबोधन में विधायक वर्मा ने कहा: “रामप्यारे बाबू एक ईमानदार, विचारशील और समर्पित समाजवादी नेता थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देते हैं। इस गांव से मेरा गहरा संबंध रहा है — मैं 40 वर्ष पूर्व यहां आकर कई दिन रुका था।”

कंबल वितरण ने जोड़ा मानवीय पहलू

समारोह के दौरान करीब 150 जरूरतमंद, बुजुर्ग, विकलांग और बेसहारा लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य ने कार्यक्रम को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जनकल्याण और सामाजिक सरोकार से भी जोड़ दिया

गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस ऐतिहासिक मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, वरिष्ठ नेता सुशील कुमार, प्रो. सिंह के सुपुत्र प्रो. मंडल, करपी 20 सूत्री सदस्य शारदानंद सिंह, जदयू नेता जितेंद्र पटेल, पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार, पूर्व मुखिया चंदन कुमार, बंसत सिंह, मुकेश कुमार सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, किंजर स्कूल के शिक्षक रामचंद्र प्रसाद सिंह और रामेश्वर प्रसाद ओझा,समाजसेवी ओमप्रकाश सहित सैकड़ों ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अरुण कुमार द्वारा किया गया।
यह आयोजन एक ओर स्वतंत्रता संग्राम के महान सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर बना, तो दूसरी ओर सामाजिक चेतना और सेवा भावना का संदेश देकर जनमानस को गहराई से प्रभावित कर गया।

Jehanabad News: Unveiling of the statue of freedom fighter Dr. Rampyare Singh in Jethiyara

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News