DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

टला बड़ा हादसा: अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में लगी आग, 179 यात्रियों की बची जान, देखें वीडियो

Boeing aircraft catches fire on runway at Denver Airport in USA seconds before take off, 179 passengers evacuated

आज अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 3023 को लैंडिंग गियर फेल होने के कारण टेकऑफ रोकना पड़ा। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई और धुएं के गुबार उठा। फ्लाइट मियामी जा रही थी। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। विमान में 6 क्रू मेंबर्स और 173 यात्री मौजूद थे। ये घटना अमेरिकी समय के हिसाब से दोपहर 2:45 बजे और भारतीय समयानुसार रात में 2.15 बजे हुई। हालात को ध्यान में रखते हुए सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया।

इस मामले की जांच फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और एयरलाइंस ने शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आग लगने के बाद विमान में धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है और यात्री उससे भागते हुए बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एयरलाइंस द्वारा हादसे की वजह बताई गई है। उसका कहना है कि बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के टायर में खराबी की वजह से ये हादसा हुआ है।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एयरलाइंस ने साफ कहा कि विमान के टायर में तकनीकी खराबी की वजह से ये स्थिति पैदा हुई, जिसके बाद इसे सर्विस से भी हटा दिया गया है। विमान में लगी आग को भी बुझा दिया गया है। अमेरिकन एयरलाइंस के मुताबिक, उड़ान से पहले विमान में टायर से जुड़ी एक मेंटेनेंस समस्या देखी गई थी। हालांकि उस समय इसे गंभीर नहीं माना गया। लेकिन रनवे पर खड़े विमान में अचानक आग लगना दर्शाता है कि समस्या बड़ी थी। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 मॉडल का था और मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना होने वाला था। विमान को सर्विस से हटा दिया गया है ताकि उसकी पूरी जांच की जा सके। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्रियों को स्लाइड के जरिए नीचे उतरते और धुएं में घिरे विमान से दूर जाते देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News