DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: पिंजौर में कालाजार की रोकथाम को लेकर कीटनाशक छिड़काव शुरू,

ग्रामीणों को दिए गए जरूरी निर्देशबच्चों और पशुओं को रखें सुरक्षित, सभी कमरों में करवाएं छिड़काव

जहानाबाद,सिकरिया प्रखंड अंतर्गत पिंजौर गांव में कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत इंडोर रेसिडूअल स्प्रे (IRS) के माध्यम से कीटनाशक दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नामित छिड़काव कर्मी गांव के हर घर में जाकर यह कार्य कर रहे हैं। यह पहल उस वक्त शुरू की गई जब जून माह में गांव में पोस्ट कालाजार डर्मल लेशमिनियासिस के तीन नए मामले सामने आए, जिनका इलाज वर्तमान में सरकारी अस्पताल में जारी है।

पूर्व में कालाजार से पीड़ित मरीजों में भी डर्मल लक्षण पाए गए हैं, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने गंभीरता से इस अभियान को तेज़ कर दिया है।

इस अवसर पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण विभाग के संजय कुमार और पीरामल फाउंडेशन से हरेराम राय ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पिंजौर में शिक्षकों और विद्यार्थियों को कालाजार एवं फाइलेरिया की जानकारी दी। इसके अलावा छिड़काव कर रहे कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए और छिड़काव की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया, ताकि अभियान अधिक प्रभावी और सतत रूप से चल सके।

ग्रामीणों से की गई विशेष अपील:

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार निशिकांत ने बताया कि कालाजार का मुफ्त इलाज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की:

  • घर के सभी कमरों एवं गौशालाओं में छिड़काव अवश्य कराएं।
  • छिड़काव से पहले दरवाज़े और खिड़कियां बंद कर दें।
  • छोटे बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को छिड़काव के दौरान कमरे से बाहर रखें।
  • जानवरों को पहले ही गौशाला से निकाल दें।
  • रसोई के बर्तनों को ढककर या बाहर सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग जरूर करें।
  • बुखार आने पर तुरंत आशा कार्यकर्ता को सूचित करें।

अंत में, उन्होंने छिड़काव दल को पूरा सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान केवल सरकारी नहीं बल्कि सामुदायिक भागीदारी से ही सफल हो सकता है। कालाजार के उन्मूलन के लिए यह प्रयास एक महत्वपूर्ण कदम है।

Jehanabad News: Pesticide spraying started in Pinjore to prevent Kala Azar,

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News