जहानाबाद शहर के उत्तरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में फर्स्ट इंटर्नल एग्जाम के परिणाम के साथ-साथ पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों की परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता ने जहां स्कूल प्रशासन को गर्वित किया, वहीं अभिभावकों के चेहरों पर भी खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास की विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों के ओवरऑल परफॉर्मेंस पर भी गहन चर्चा की गई।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी दैनिक गतिविधियों पर भी नजर रखें। उन्होंने कहा, “हर अभिभावक को चाहिए कि वह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिदिन कम से कम दो से तीन घंटे समय अवश्य निकाले। इससे न केवल बच्चे अनुशासित बनेंगे, बल्कि उनमें शिक्षा के साथ संस्कार का भी समावेश होगा।”
वहीं विद्यालय की प्राचार्या सोनाली शर्मा ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखें और उनके भावनात्मक विकास में भी सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि बच्चों में जिम्मेदारी और आत्मविश्वास तभी आता है जब घर का माहौल भी सहयोगात्मक हो।
इस मौके पर शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, शिक्षक हिमांशु राज, आदित्य कुमार सहित कई शिक्षक एवं विद्यालयकर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने इसे बच्चों की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Jehanabad News: PTM along with exam results was organized at Maharishi Vidya Peeth, parents were thrilled to see the performance of the children
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












