DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Gaya News: गया के मानपुर में अरिस्टो कंपनी के MD भोला बाबू के सम्मान में स्वागत समारोह, को-ऑपरेटिव बैंक परिषद ने योजनाओं को लेकर रखी मांग

गया के मानपुर स्थित एक निजी रेस्ट हाउस में शनिवार को अरिस्टो कंपनी के बिहार प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक (MD) भोला बाबू के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मगध को-ऑपरेटिव बैंक परिषद के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें मगध क्षेत्र के विभिन्न पैक्स अध्यक्षों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पैक्स अध्यक्षों द्वारा भोला बाबू का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से स्वागत कर की गई। इस अवसर पर को-ऑपरेटिव बैंक परिषद के पदाधिकारियों ने ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओं की मांग रखी। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग विस्तार, शिक्षा, पेयजल, जल-निकासी तथा पंचायत कार्यों में तकनीकी सहयोग जैसी सुविधाएं शामिल थीं।
भोला बाबू ने परिषद की बातों को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी कंपनी की CSR नीति के तहत प्राथमिकता के आधार पर कई मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने सभी सुझावों और प्रस्तावों को नोट कर लिया है और शीघ्र कार्यान्वयन की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
अपने संबोधन में भोला बाबू ने बड़ी कंपनियों की सामाजिक जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए कहा, “बिहार में कई कंपनियां केवल व्यापार करने आती हैं लेकिन वे राज्य के विकास में हिस्सेदारी नहीं निभातीं। ऐसी कंपनियों का बहिष्कार कर उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास कराना जरूरी है।”
उन्होंने यह भी कहा कि अरिस्टो कंपनी बिहार के सभी जिलों और गांवों में कर्स पॉइंट्स के माध्यम से जन-कल्याण के कार्य कर रही है। इनमें चापाकल, पेयजल व्यवस्था, स्कूली शिक्षा में सहायता, बैंकिंग सेवाएं और पंचायत स्तर पर बुनियादी सुविधा मुहैया कराना शामिल है।
समारोह में मगध को-ऑपरेटिव बैंक के पदाधिकारी, क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता, प्रतिनिधिगण और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और सार्थक बनाया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Gaya News: Welcome ceremony in honor of Aristo Company MD Bhola Babu in Manpur, Gaya, Co-operative Bank Council raised demands regarding schemes

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News