DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: खेत में सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

जहानाबाद,: जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के मलहचक गांव में  सुबह एक बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गांव के निवासी शिवनंदन बिना (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शिवनंदन बिना बीते कई दिनों से अपने खेत में धान पटवन के लिए समरसेबल मोटर पंप के पास ही सो रहे थे। मंगलवार रात भी वे खाना खाने के बाद खेत में चले गए थे। बुधवार सुबह उनके बड़े भाई शौच के लिए खेत की ओर गए, तो उन्होंने शिवनंदन का शव देखा।

शव के शरीर पर तीन जगह गोली लगने के निशान मिले हैं। गोली उनके पीठ, छाती और गले में मारी गई है। परिजनों का कहना है कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

ग्रामीणों का अनुमान है कि खेतों में सक्रिय मोटर चोरी करने वाले गिरोह की करतूत हो सकती है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि संभवतः शिवनंदन ने किसी चोर को पहचान लिया होगा, जिस कारण उनकी हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही शकूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद मृतक के बेटे अनिल कुमार समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

गांव में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Jehanabad News: Elderly man shot dead while sleeping in field, sensation in the area

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News