DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today (आज का राशिफल)

Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 10 जुलाई 2025

दिन – गुरुवार

मेष वृष

दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे। आज शिवजी के मंदिर में घी दान करें। कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ

जिसे आप किसी काम का न समझते थे, आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें, आज शिव पार्वतीजी को हलवे का भोग लगाएं और अपने कार्य सिद्धि की कामना करें।

मिथुन राशि

सामाजिक कुछ लोग आप के किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे। शिव जी के मंदिर पर केसरिया ध्वज अर्पण करें, विजय होगी।

कर्क राशि

आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक या व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। शिव जी को को आंकड़े के फूल की माला अर्पण करें, बल यश बढेगा।

सिंह राशिफल

व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रूचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। शिव पार्वती जी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें, विवाह कामना पूरी होगी।

कन्या राशिफल

संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है। शिव जी को सूखे मेवे और गुड़ से बने नैवेद्य अर्पण करें, विवाह बाधा दूर होगी।

तुला राशि

आलस्य त्यागें। समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। शिव जी को नीले फूल की माला अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

वृश्चिक राशि

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए आकस्मिक लाभ हो सकता हे। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे। आज रात्रि को शिव मंदिर में में 108 सरसों के तेल के दीपक और एक घी का दीपक जलाएं, मुकदमे में विजय होगी।

धनु राशि

पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। शिव पार्वती जी को इत्र और लाल वस्त्र अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

मकर राशिफल

पूर्णिमा का मकर राशिफल संकेत कर रहा है कि आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जा कर सिंदूर और तेल अर्पण करें। रूके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। शिव जी को सूखे मेवे साथ में 5 तरह की मिठाई का नैवेद्य लगाएं और कार्य सिद्धि के लिए निवेदन करें।

कुंभ राशि

बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आज शिवजी के मंदिर में पुरुष और स्त्री संबंधित वस्त्रों के साथ खारक भी अर्पण करें। लाभ होगा।

मीन राशिफल

आज आलस्य से बचकर रहें वर्ना बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रूकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है। आज शिव जी को लाल फूल चढ़ाएं मनोकामना पूरी होगी।

यह भी पढ़ेAaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News