(इन मुद्दों पर चर्चा)
इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग और पाकिस्तान के सेना प्रमुख के अमेरिका दौरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यहां वे राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी मिलेंगे। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया होगी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी की बैठक को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी है। भारत और कनाडा में जल्द ही हाई कमिश्नर को बहाल किया जाएगा। बिजनेस और संबंधों के सुधार के लिए जो बातचीत लंबे समय से अटकी थी उसे फिर से शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की, जो लगभग 35 मिनट तक चली। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत अब आतंकवाद के कृत्यों को छद्म कार्रवाई के रूप में नहीं बल्कि युद्ध के कृत्यों के रूप में देखेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को अपने मौजूदा यूएसए दौरे के दौरान मिलने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन पहले से तय कार्यक्रम के कारण पीएम मोदी निमंत्रण स्वीकार नहीं कर पाए। दोनों नेताओं ने निकट भविष्य में मिलने पर सहमति जताई। पीएम मोदी और राष्ट्रपति की मुलाकात जी7 के इतर होनी तय थी, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप को 17 मई को जी 7 छोड़कर अमेरिका लौटना पड़ा। इस कारण ये मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद ट्रंप के कहने पर दोनों नेताओं की फोन पर बात हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड बुधवार को दोपहर के भोजन पर पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प के बुधवार के व्हाइट हाउस के कार्यक्रम में पाकिस्तानी जनरल के साथ उनकी दोपहर के भोजन की बैठक के बारे में जानकारी दी गई। ट्रंप और मुनीर की ये मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। दोनों की इस मुलाकात ने कई सवाल खड़े किए हैं। खासकर तब जब भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को वैश्विक मंच पर मजबूती से रखा है। ट्रंप और मुनीर की इस मुलाकात के कई संभावित कारण हो सकते हैं। अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी लड़ाई में साझेदार बताया है। पाकिस्तान की चीन के साथ गहरी साझेदारी भी अमेरिका के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में मुनीर की यात्रा को अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को अपने पक्ष में लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, ताकि वह चीन के प्रभाव को कम कर सके। वहीं मुनीर को सोमवार को विदेश में रह रहे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।वाशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम में मुनीर का स्वागत किए जाने के दौरान लोगों ने ‘पाकिस्तान आईओ के कातिल’ और ‘इस्लामाबाद के कातिल’ के नारे लगाए। मुनीर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पाकिस्तान-अमेरिकियों ने फोर सीजन्स होटल के बाहर मुनीर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












