DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: पंडुई गांव में बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने 10-12 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

जहानाबाद। जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडुई रामगढ़ गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने करीब 10 से 12 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जाता है कि जिस घर में चोरी हुई, उसमें एक बुजुर्ग महिला रहती थीं, जो इन दिनों अपने बेटे के घर बभना, जहानाबाद गई हुई थीं। उनके बेटे के घर में पूजा का कार्यक्रम था, जिस वजह से पूरा घर बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी, बक्से आदि तोड़कर जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परसबिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया है।

Jehanabad News: A closed house in Pandui village was targeted, thieves stole property worth 10-12 lakhs

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News