DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नीट परीक्षा में मानस इंटरनेशनल का जलवा, छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

Jehanabad News: नीट परीक्षा में मानस इंटरनेशनल का जलवा, छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
IMG_20250617_121030

जहानाबाद (दक्षिणी), नीट परीक्षा 2025 में मानस इंटरनेशनल स्कूल, दक्षिणी, जहानाबाद के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। स्कूल की चार प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने देशभर में शानदार रैंक हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

विद्यालय की छात्रा अनिशा शर्मा (पिता – लव कुमार) ने ऑल इंडिया रैंक 9642, छात्रा रागिनी राय (पिता – रंजन कुमार) ने 10800 रैंक, छात्र हिमांशु रंजन (पिता –  संजीव कुमार) ने 15246 रैंक, और छात्रा ज़ुनी इब्राहिम (पिता –  इरत परवेज) ने 26413 रैंक प्राप्त कर कीर्तिमान रच दिया है।

Digital Women Trust

इस उत्कृष्ट सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा,

“यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और संस्था की उन्नत शिक्षण प्रणाली का प्रतिफल है। हमारा उद्देश्य बिहार में गुणवत्तापूर्ण राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा को स्थापित करना है।”

वहीं विद्यालय के निदेशक श्री निशांत रंजन ने इस अवसर पर कहा,

“यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह हमारी शैक्षणिक सोच और समर्पण की भी पुष्टि है। हम बच्चों को सिर्फ पढ़ाई में नहीं, बल्कि मानसिक और नैतिक मजबूती के लिए भी प्रेरित करते हैं।”

विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि को लेकर उत्सव का माहौल है। मिठाइयाँ बाँटी जा रही हैं और छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों के बीच खुशी की लहर है। सभी एक-दूसरे को बधाइयाँ दे रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि इन सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

एक बार फिर मानस इंटरनेशनल ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ जहानाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Jehanabad News: Manas International shines in NEET exam, students hoist the flag

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़