DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: साहित्यकार सागर आनंद ने मानसी सिंह को प्रदान किया प्रथम ‘नागनूर हिंदी हीरोइन’ सम्मान

जहानाबाद के प्रतिष्ठित साहित्यकार और “नागनूर नायक” के रूप में ख्यात सागर आनंद की वैवाहिक वर्षगांठ के पावन अवसर पर एक भव्य साहित्यिक आयोजन निजामुद्दीनपुर स्थित उनके आवास पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक विशेष पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नगर के अनेक जाने-माने साहित्यकारों और कला प्रेमियों ने भाग लिया।

उक्त अवसर पर जहानाबाद निवासी मानसी सिंह को “प्रथम नागनूर हिंदी हीरोइन सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सागर आनंद, उनके प्रथम शोधार्थी पंकज अमन, विभा सागर, मंजू आनंद, कवयित्री सावित्री सुमन और कवयित्री ममता प्रिया के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। मानसी सिंह की हिंदी कला एवं साहित्यिक अभिरुचि को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान उन्हें दिया गया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सागर आनंद और उनकी धर्मपत्नी को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, साथ ही नवसम्मानित मानसी सिंह को उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

इस सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजन की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख रूप से नागनूर हिंदी गायक कुमार सरगम, पंकज अमन, कवि राणा वीरेंद्र सिंह, साहित्य प्रेमी अशोक प्रियदर्शी, कवि चितरंजन चैनपुरा, अमृतेश बाबू, नंदन मिश्र सहित नगर के अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल साहित्यिक क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि यह स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम भी सिद्ध हो रहा है।

Jehanabad News: Litterateur Sagar Anand presented the first ‘Naganur Hindi Heroine’ award to Mansi Singh

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News