DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मैं बेघर नहीं हूँ मैं”  युवा कवि अमृतेश की नई रचना ने दिलों को छुआ

Jehanabad News: मैं बेघर नहीं हूँ मैं"  युवा कवि अमृतेश की नई रचना ने दिलों को छुआ
IMG_20250606_190434

वैसे किसी भी फ़न में तो कमतर नहीं हूँ मैं
लेकिन तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूँ मैं

जो भी मिला है सब मुझे श्रीराम से मिला
तुम पर किसी भी तौर से निर्भर नहीं हूँ मैं

भारी पड़ेगा मुझको यूँ हल्के में लेना दोस्त
मंजिल हूँ कोई मील का पत्थर नहीं हूँ मैं

मुझको तो प्यार के लिए इक दिल भी कम पड़े
नफ़रत की दुनिया के लिए जौ-भर नहीं हूँ मैं

हिस्से में पानी कम रहा,हल भी नहीं मिला
सूरत से थोड़ा सख़्त हूँ बंजर नहीं हूँ मैं

शिकवे शिकायतें सभी झगड़े बिसार कर
देखो जरा सा सोंच के पल भर नहीं हूँ मैं

इक शेर में उतार के सारा मेरा गुरूर
कहता हूँ अपने आप से पर्वर नहीं हूँ मैं

मैं बादशाह – ए- दिल हूँ मेरा सल्तनत है दिल
हर दिल में घर है मेरा सो  बेघर नहीं  हूँ मैं

टूटे न डोर रिश्तों की डरता हूँ इसलिए
उल्टा जवाब देता भी अक्सर नहीं हूँ मैं

– अमृतेश

Jehanabad News: “I am not homeless” Young poet Amritesh’s new composition touched hearts

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़