DW Samachar – Header
BREAKING

प्रकाश संघर्ष एंड एंटी कंट्रोल एसोसिएशन- ऑल इंडिया द्वारा विभिन्न राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति, जरूरतमंदों की सेवा को मिलेगी नई गति

प्रकाश संघर्ष एंड एंटी कंट्रोल एसोसिएशन- ऑल इंडिया द्वारा विभिन्न राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति, जरूरतमंदों की सेवा को मिलेगी नई गति
IMG-20250606-WA0102

नई दिल्ली/चंडीगढ़: राष्ट्र हित में कार्यरत भारत सरकार द्वारा पंजीकृत सेक्शन-8 संगठन “प्रकाश संघर्ष एंड एंटी कंट्रोल एसोसिएशन – ऑल इंडिया” ने देशभर में संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई राज्यों और जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह जानकारी संगठन के सीईओ एवं सुप्रीमों प्रकाश कुमार ने दी।

प्रकाश कुमार ने बताया कि संगठन द्वारा हरियाणा में हरीश कुमार को “बेहतरीन कार्य इंचार्ज” के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से डॉ. मोहम्मद राशिद पठान और बिहार की राजधानी पटना से अनिल गोयनका को नियुक्त किया गया है। बिहार से जीतेन्द्र कुमार और शंभू कुमार को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

Digital Women Trust

उधर महाराष्ट्र के मुंबई से अब्दुल रज्जाक भोले संगठन के साथ सक्रियता से जुड़े हुए हैं और सराहनीय कार्य कर रहे हैं। सुप्रीमों प्रकाश कुमार ने बताया कि जल्द ही चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय कार्यालय से पूरे भारत के लिए और भी नियुक्तियाँ की जाएंगी और जरूरतमंदों की सहायता हेतु प्रत्येक जिले में शाखाएं खोली जाएंगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र समेत केंद्रीय कोर कमेटी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सुप्रीमों प्रकाश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही यह भी कहा कि सभी अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने में निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जरूरतमंदों की आवाज़ बनकर कार्य करते रहेंगे।

प्रकाश कुमार ने यह भी संकेत दिया कि जल्द ही देशभर के सभी जिलों एवं राज्यों के अध्यक्षों की बैठक बुलाई जाएगी, जिससे संगठनात्मक दिशा और सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती मिल सके।

गौरतलब है कि सेक्शन-8 के अंतर्गत पंजीकृत यह संगठन पहले से ही कई जिलों में सक्रिय रूप से सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों में संलग्न है और अनेक स्थानों पर जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हुआ है।

Prakash Sangharsh and Anti Control Association- All India appoints presidents in various states, service to the needy will get new momentum

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़