DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: विश्व पर्यावरण दिवस पर काको नगर पंचायत में विविध कार्यक्रमों का आयोजन


वृक्षारोपण, नुक्कड़ सभा, रैली एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई; पर्यावरण संरक्षण की ली गई शपथ

जहानाबाद काको विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर काको नगर पंचायत द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम के निर्देशन में एक दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियाँ सम्पन्न की गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसमें नगर पंचायत कार्यालय परिसर में उप मुख्य पार्षद, सभी वार्ड पार्षद, कार्यालय कर्मियों एवं आम नागरिकों ने मिलकर पौधे लगाए। इसके बाद सूर्य मंदिर परिसर में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई, जिसमें लोगों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए शपथ ग्रहण कराया गया।

नगर क्षेत्र में रैली निकालकर बाजारवासियों के बीच पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया एवं उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान भी चलाया गया, जिसका नेतृत्व स्वयं कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने किया। उन्होंने दुकानदारों एवं आमजन से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और कपड़े अथवा जूट से बने थैलों को अपनाएं।

कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा, “सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इससे कैंसर, हृदय रोग एवं बच्चों में किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके प्रति सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है।”

कार्यक्रम के अंत में प्रोजेक्ट अफसर उपेन्द्र कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने काको नगर पंचायत के नागरिकों को इस सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Jehanabad News: Various programs organized in Kako Nagar Panchayat on World Environment Day

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News