DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News:शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की नमाज़ 7 जून को निर्धारित समय पर अदा की जाएगी

नमाज़ का समय निर्धारित, तैयारियां पूर्ण, शहर एवं गांवों में कुल 38 स्थानों पर होगी अदा


जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र एवं ग्रामीण इलाकों में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की नमाज़ आगामी 7 जून 2025 (जुमे की सुबह) को इंशाअल्लाह बिला ताख़ीर निम्नलिखित समय-सारणी के अनुसार अदा की जाएगी। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई को लेकर भी प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ की हैं।

नगर क्षेत्र के लिए नमाज़ का समय:
नगर के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज़ का समय निम्नानुसार तय किया गया है:

  • 5:30 बजे: मदरसा अरबिया इस्लामिया, मदरसा तालीम उल इस्लाम, मस्जिद गरेड़िया खण्ड
  • 6:00 बजे: ईदगाह वाली मस्जिद (पीजी रोड), जामिया अरबिया इस्लामिया
  • 6:15 बजे: रज़ा जामा मस्जिद, नूर आइशा मस्जिद, मस्जिद-ए-आइशा
  • 6:30 बजे: कच्छी मस्जिद, बदरुद्दोजा मस्जिद, प्यारी मुहल्ला मस्जिद, मस्जिद नूर, एक मीनार मस्जिद
  • 6:45 बजे: जामा मस्जिद (इरकी)
  • 7:00 बजे: ईदगाह मस्जिद (इरकी), स्टेशन वाली मस्जिद, जामा मस्जिद (जहानाबाद), सुन्नी बरैलवी मस्जिद (धनगावां)
  • 8:30 बजे: ईदगाह (पीजी रोड)

ग्रामीण क्षेत्र के लिए नमाज़ का समय:
ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद की नमाज़ निम्न समय पर अदा की जाएगी:

  • 6:15 बजे: जामा मस्जिद, मखदुमपुर
  • 6:30 बजे: जीलानी मस्जिद, बगवार मस्जिद, सुन्नी मस्जिद (अलीनगर पाली)
  • 6:45 बजे: मीरा बिगहा मस्जिद, नूरी मस्जिद (सुगांव)
  • 7:00 बजे: दरगाह हज़रत बी बी कमाल ईदगाह (काको), बिस्मिल्लाह मस्जिद (हिरीडीह), जन्नत मस्जिद (मलाठी), कोहरा मस्जिद
  • 7:15 बजे: मदीना मस्जिद, पीरगंज मस्जिद, सरेन मस्जिद
  • 7:30 बजे: बाज़ार टोला मस्जिद (काको), बीबीपुर मस्जिद, पकाही मस्जिद, सेरथुआ मस्जिद
  • 8:00 बजे: शिया मस्जिद (अलीनगर पाली, काको)

निवेदक:
प्रोफेसर गुलाम अस्दक,
सचिव, अंजुमन तरक्की ए उर्दू, जहानाबाद,
ने इस समय-सारणी को जारी करते हुए सभी मुसलमानों से निर्धारित समय पर नमाज़ में शरीक होने और अनुशासन का पालन करने की अपील की है।

Jehanabad News: Eid-ul-Azha (Bakrid) prayers will be offered on June 7 at the scheduled time in urban and rural areas

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News