DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: सड़कों पर उतरीं एडीटीओ करिश्मा सिंह, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

जहानाबाद की सड़कों पर उतरीं एडीटीओ करिश्मा सिंह, भारी जुर्माना व चेतावनी के साथ सड़क पर उतरा प्रशासनिक सख्ती का डंडा

जहानाबाद: जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी (एडीटीओ) करिश्मा सिंह मंगलवार को स्वयं सड़क पर उतर पड़ीं। उनके अचानक निरीक्षण से ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में शहर की रफ्तार थमती सी नजर आई, और सड़क पर अनुशासन की झलक दिखने लगी।

निरीक्षण के दौरान बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों, ट्रिपल लोडिंग, बेतरतीब ढंग से खड़े ऑटो-बसेस पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई। कई वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि कई पर भारी जुर्माना लगाया गया।

शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं और भीषण जाम की समस्या को लेकर आम लोग लगातार परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो और बस चालकों ने पूरे शहर को ही पार्किंग बना डाला है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। वहीं, बाइक चालकों में बिना हेलमेट, तेज रफ्तार, और ट्रिपल राइडिंग आम हो गई है।

लोगों को उम्मीद है कि करिश्मा सिंह जैसे अधिकारी ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कर सकते हैं। उनके नाम की तरह ही उनकी कार्रवाई ने सड़कों पर एक ‘करिश्मा’ दिखाया है।

प्रशासन की ओर से यह भी संकेत दिए गए हैं कि अगले कुछ दिनों में ऐसे औचक निरीक्षण और सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Jehanabad News: ADTO Karishma Singh took to the streets, causing panic among those breaking traffic rules, Jehanabad, ADTO, Traffic Rules, Jahanabad, Karisma Singh

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News