बिहार के गया में गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर खुलासा किया है। दरअसल, जिले के कोंच थाना क्षेत्र के डबूर पंचायत के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अभियुक्त होने अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए 24 घंटे के अंदर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर खुलासा की। टिकारी डीएसपी ने बताया कि किशोरी की पिता ने लिखित आवेदन दिया कि इनकी 14 वर्षीय पुत्री अपनी बहन के साथ शौच के लिए घर से बाहर खेत में गई हुई थी। उसी समय एक लड़का अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर इनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
इस सम्बन्ध में कोंच थाना कांड संख्या 270/25, पॉक्सो एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों को अविलंब गिरफ्तार करने हेतु डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, थानाध्यक्ष शैलेश कुमार को निर्देशित किया गया। उसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर अभियुक्त पुरुषोत्तम कुमार, पिता राजू मांझी एवं धीरज कुमार, पिता शंकर पासवान दोनों के ग्राम बथानी थाना कोंच को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
Gaya News: Police arrested two accused who raped a teenager, did a disgusting act with a teenager who had gone to defecate
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












