बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद में पत्नी और दो बेटों ने मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि तीनों ने मिलकर ईंट और पत्थर से पीट-पीटकर राजकुमार दास की जान ले ली।
घटना गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मफा ताड़ गांव की है। जानकारी के अनुसार, मृतक राजकुमार दास के तीन बेटे हैं, जिनमें से दो बेटे दिल्ली में काम करते हैं। आगामी 20 मई को छोटे बेटे की शादी तय थी, जिसकी तैयारी के लिए दो बेटे गांव लौटे थे। इसी बीच उन्हें यह पता चला कि उनके पिता के किसी महिला से अवैध संबंध हैं।
यह बात जानकर दोनों बेटे — सुबोध दास और सुधीर दास — तथा उनकी मां नीरा देवी बुरी तरह गुस्से में आ गए। बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर तीनों ने मिलकर राजकुमार दास की ईंट और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही अतरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जांच के लिए एफएसएल और तकनीकी टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
Gaya News: Murder of relations: Wife and sons together planned a bloody game, killed the husband by hitting him with bricks and stones
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












