DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: मानस इंटरनेशनल के रणवीर सिंह 97.4% अंक प्राप्त कर जिले में बने टॉपर

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

जहानाबाद सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दक्षिणी, जहानाबाद के छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। इस वर्ष विद्यालय के होनहार छात्र रणवीर सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम रोशन किया।

10वीं कक्षा में रणवीर सिंह के साथ-साथ कुमुद नंदिनी ने 97.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और प्रियांशु कुमार ने 96.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 12वीं कक्षा में रागिनी राय ने 90.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिससे विद्यालय के साथ-साथ उनके परिजनों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

वहीं विद्यालय समूह के निदेशक श्री निशांत रंजन ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “जिले में मानस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय ने यह सिद्ध कर दिया कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुशासन और समर्पण के साथ यदि प्रयास किया जाए तो सफलता निश्चित है।”

विद्यालय परिसर में परिणाम घोषित होते ही छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच हर्ष और उल्लास का माहौल छा गया। विद्यालय परिवार ने इन उपलब्धियों को समर्पण, परिश्रम और उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताया।

Jehanabad News: Ranveer Singh of Manas International became the topper in the district by scoring 97.4% marks

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News