DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: आंगनबाड़ी केदो की बदहाली दूर करें सरकार विधान पार्षद ने सदन में उठाए सवाल

अपने उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर पा रहा आंगनबाड़ी केंद्र सरकार करें सकारात्मक पहल

जहानाबाद बजट सत्र में लगातार विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव द्वारा विभिन्न समस्याओं को उठाया जा रहा है। समस्याएं सीधे तौर पर जनता से जुड़ी रहने के कारण लोग इसका स्वागत भी कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने आंगनबाड़ी की बदहाली से संबंधित समस्या को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने संबंधित मंत्री से मांग किया है कि बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को कुपोषण दूर करने की दिशा में आंगनबाड़ी के माध्यम से जो पहल की जा रही है वह सही तरीके से जमीन पर नहीं उतर रहा है। इसके लिए संसाधन के साथ-साथ बेहतर मॉनिटरिंग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा तथा कुपोषण मुक्त बनाना इस महत्वपूर्ण संस्था की जिम्मेदारी है। ऐसे में देश के नोनीहालों को कुपोषण से बचने के लिए जो कार्य इसके माध्यम से होना चाहिए वह होता प्रतीत नहीं हो रहा है। उन्होंने सदन में कहा कि गर्भवती महिलाएं इसके माध्यम से जो भी सरकारी लाभ लेना चाह रही है उसे भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि आंगनबाड़ी ग्रामीण परिवेश में काफी महत्वपूर्ण सरकारी संस्था है। जब बच्चे जन्म से स्वस्थ रहेंगे तो स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। आंगनबाड़ी को और अधिक सुदृढ़ करने की जरूरत है। इस दौरान मंत्री द्वारा भी इसे लेकर विधान पार्षद को सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News