DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बिहार दिवस पर 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ आयोजित, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Jehanabad News: बिहार दिवस पर 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ आयोजित, विजेताओं को किया गया सम्मानित
InShot_20250321_091537046

जहानाबाद, 21 मार्च: बिहार दिवस के अवसर पर जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत की गई, जिसके तहत आज सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन में 16 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दौड़ की शुरुआत कनौदी रेलवे ओवरब्रिज से हुई और इसका समापन गांधी मैदान के पास किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

Digital Women Trust

प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को ट्रॉफी और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया, जबकि दौड़ पूरी करने वाले 22 अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस पहल की अधिकारियों ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़