🔹 तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, मिलेगा तेज और सुगम सफर
🔹 21 बड़े पुल, 140 छोटे पुल, 322 अंडरपास – एक्सप्रेसवे में क्या होगा खास?
🔹 18,042 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक एक्सप्रेसवे, बिहार को मिलेगा बूस्ट
🔹 जमीन अधिग्रहण शुरू – किन जिलों के किसानों को मिलेगा मुआवजा?
🔹 ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट से बिहार के विकास को नई रफ्तार, जानिए पूरा प्लान
सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बिहार में पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी है। अब इस प्रोजेक्ट के लिए छह जिलों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ होगी।
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को समय पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पटना-पूर्णिया राजमार्ग की लंबाई 281.95 किलोमीटर है। इसकी शुरुआत एनएस-22 पर स्थित वैशाली जिले के मीरनगर से होगी। यह एक्सप्रेसवे समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा जिले से होते हुए पुर्णिया के चांद भट्टी पहुंचेगा। इस एक्सप्रेसवे पर 21 बड़े पुल, 140 छोटे पुल, 11 रेलवे ओवरब्रिज, 21 इंटरचेंज और 322 अंडरपास का निर्माण होगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की अनुमानित लागत 18,042.14 करोड़ रुपए है। इनमें वैशाली के छह, समस्तीपुर के आठ, दरभंगा के दो, सहरसा के पांच, मधेपुरा के दो तथा पूर्णिया के छह प्रखंडों में जमीन का अधिग्रहण होना है। इसका निर्माण ग्रीन फील्ड एलायनमेंट के तहत होना है।
एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद पटना से पूर्णिया पहुंचने में तीन घंटे लगेंगे–
अभी सड़क मार्ग से पटना से पूर्णिया पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं। एक रास्ता मुजफ्फरनगर से और दूसरा कटिहार से जाता है। इन दोनों रास्तों से पटना पहुंचने में आठ से नौ घंटे का समय लगता है लेकिन इस एक्सप्रेसव के बन जाने के बाद इस दूरी को मात्र तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी। सिवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने राम जानकी पथ निर्माण हेतु अधिगृहित किए गए जमीन के एवज में मुआवजा भुगतान की स्थिति की समीक्षा की।
इस दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि सिवान-मशरख खंड में लगभग 80 प्रतिशत रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया है। इसके पश्चात परिसंपत्तियों के एवज में भी भुगतान किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी रैयत अधिगृहित भूमि के लिए मुआवजा राशि का भुगतान प्राप्त कर लिए हैं। वे परिसंपत्ति (मकान/दुकान) के मुआवजे हेतु यथाशीघ्र अपना आवेदन जिला भू-अर्जन कार्यालय में जमा करें। वहीं सिवान-गुठनी खंड के कार्यों की समीक्षा के क्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि रैयतों को मुआवजा भुगतान की कार्रवाई की जा रही है। इस पर डीएम ने मुआवजा राशि के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से सिवान-गुठनी खंड में रामजानकी पथ के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
Patna-Purnia Expressway, Bihar Expressway Project, Fastest Route Patna to Purnia, Land Acquisition Bihar, NHAI Expressway Bihar, Bihar Infrastructure Development, New Expressway India, Highway Construction Bihar, Greenfield Expressway Bihar, Bihar Road Projects
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












