DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विधायक के बयान पर हम पार्टी के चुन्नू शर्मा का पलटवार, विकास कार्यों को लेकर उठाए सवाल

Jehanabad News: विधायक के बयान पर हम पार्टी के चुन्नू शर्मा का पलटवार, विकास कार्यों को लेकर उठाए सवाल
chunnu sharma vs Suday Yadav

जहानाबाद  विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव द्वारा नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधानसभा  में उठाए गए मुद्दे पर हम पार्टी के नेता चुन्नू शर्मा ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जब खुद जहानाबाद में रहते हुए वह शहर का विकास नहीं करा सके, तो अब विधानसभा  में इन समस्याओं को उठाने का क्या मतलब है?

नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं पर उठे सवाल
विधायक सुदय यादव ने जहानाबाद नगर परिषद के वार्ड संख्या 12, 13 और 15 में बहने वाले बड़े नाले की समस्या को विधानसभा  में उठाया। उन्होंने कहा कि फिदा हुसैन रोड से होकर गुजरने वाला यह नाला लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। इस पर लगा लोहे का ग्रीलनुमा ढक्कन जर्जर हो चुका है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, इस क्षेत्र में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स बड़ा बाजार में रोज़ाना हजारों लोग आते हैं, जिससे यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

Digital Women Trust

हम पार्टी के नेता ने विधायक पर साधा निशाना
हम पार्टी के नेता चुन्नू शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक सुदय यादव को पहले अपने पांच साल के कार्यकाल का आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा, “जो विधायक खुद अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाए, वे अब चुनाव के समय विधानसभा में इन मुद्दों को उठाकर राजनीतिक फायदे की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने नगर परिषद में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जहानाबाद के किसी भी वार्ड में बुनियादी सुविधाओं जैसे नल-जल योजना, नालियों की सफाई और मरम्मत का काम सही से नहीं हुआ है। नगर निगम की लापरवाही और विधायक की निष्क्रियता के कारण शहर में गंदगी और अव्यवस्था बनी हुई है।

विकास कार्यों को लेकर विधायक पर गंभीर आरोप
चुन्नू शर्मा ने आगे कहा कि नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से विधायक को पिछले पांच सालों में इन समस्याओं का समाधान करना चाहिए था, लेकिन अब जब चुनाव नज़दीक हैं, तो वे जनता को लुभाने के लिए मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहानाबाद के लोगों को अब समझदारी से फैसला लेना होगा और विकास के नाम पर सिर्फ वादे करने वालों को जवाब देना होगा।

जनता में नाराजगी, चुनावी राजनीति के आरोप
विधायक के इस बयान के बाद शहर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। जनता के बीच भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इतने वर्षों तक इन समस्याओं को नजरअंदाज क्यों किया गया? अब जब चुनाव करीब आ रहा है, तो इसे मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है?

अब देखना होगा कि विधायक सुदय यादव इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं या यह केवल चुनावी राजनीति तक ही सीमित रहता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़