बिहार की नीतीश सरकार ने आज विधान भवन में विधानसभा चुनाव से पहले बजट पेश कर दिया है।
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश कर दिया है। यह बजट पिछले बार की बजट से 38 हजार करोड़ से अधिक है। नीतीश सरकार सबसे ज्यादा 60 हजार करोड़ शिक्षा में खर्च करेगी। वहीं स्वास्थ्य सुविधा में 20335 करोड़ खर्च किए जाएंगे। बजट के दौरान विपक्षी नेताओं ने सदन में प्रदर्शन किया और नीतीश सरकार पर निशाना साधा। सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का बजट 38 हजार करोड़ रुपये ज्यादा है। उन्होंने कहा कि रोजगार युक्त निवेश पर सरकार का फोकस है। बिहार में केंद्र की मदद से विकास हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राजकोषीय घाटा 3 प्रतिशत करने की कोशिश है। वहीं, 8 हजार 800 करोड़ से ज्यादा राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिलाओं और रोजगार पर रहा। इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव है और उससे पहले यह राज्य सरकार का अंतिम बजट है। बजट में 52 नई घोषणाएं की गई हैं। सरकार ने महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणा की है। जिनमें स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में महिलाओं को नौकरियों में 33% आरक्षण दिया जाएगा।
सरकार हर पंचायत में विवाह मंडप बनाएगी। जहां गरीबों लड़कियों की शादी कराई जाएगी। अगले तीन महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई जहाज उड़ने लगेंगे। इसके अलावा तीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट (नालंदा, सोनपुर भागलपुर) के बारे में भी वित्त मंत्री ने बात की। बिहार सरकार ने स्कॉलरशिप की राशि एक हजार से बढ़ाकर दो हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है। नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए कई काम किए हैं। राज्य के प्रमुख शहरों में पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी। इसमें यात्री, चालक और कंडक्टर भी महिला ही होगी। राज्य के प्रमुख शहरों में महिला वाहन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रशिक्षक भी महिलाएं ही होंगी। हर पंचायत में विवाह मंडप बनाएगी। जहां गरीबों लड़कियों की शादी कराई जाएगी। प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए हॉस्टल खुलेंगे। वहीं किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि, ‘सरकार एमएसपी पर अरहर, मूंग और उड़द की दाल खरीदेगी। हर ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज खोले जाएंगे। सम्राट चौधरी ने सदन में कहा कि, मोदी के मंत्र और नीतीश के संकल्प से बिहार का विकास करेंगे।
नीतीश सरकार के पेश किए गए बजट में यह रहे मुख्य फैसले–
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना – 1000 करोड़ रुपये
समाज कल्याण विभाग- 13,368 करोड़
ऊर्जा विभाग- 13,484 करोड़
ग्रामीण सड़क- 15,000 करोड़
स्वास्थ्य विभाग- 20,335
शिक्षा विभाग- 60,964
पंचायती राज निकाय के लिए- 4012 करोड़ रुपये
नगर निकाय के लिए- 2160 करोड़ रुपये
ST-SC के लिए- 1735 करोड़ रुपये
राज्य सरकार कन्या विवाह मंडप का निर्माण कराएगी।
गृह विभाग के लिए 17 हजार करोड़ अलॉट
अरहर और मूंग को एमएसपी पर खरीदेगी सरकार
राज्य के सभी बस स्टैंड को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा पटना में महिलाओं के लिए चलंत जिम खुलेगा। सब्जी उत्पादन समिति का गठन।
कन्या मंडप में गरीब लड़कियों की शादी कराई जाएगी।
शहरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे।
सुधा की तर्ज पर सरकारी आउटलेट खुलेंगे।
हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना होगी।
अनमंडल के लिए रेफरल अस्पताल बनेंगे
कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनेंगे।
बेगूसराय में कैंसर अस्पताल बनेगा।
बड़े शहरों में शुरू होगी पिंक बस सेवा
SC-ST प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति दोगुनी हुई
तीन महीने में शुरू होगा पूर्णिया एयरपोर्ट
भागलपुर, सहरसा, मुगेर, बीरपुर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, मधुबनी में एयरपोर्ट बनेगा।
भागलपुर में मौसम विज्ञान केंद्र बनेगा ।
बजट के दौरान विपक्ष ने सदन में किया प्रदर्शन, तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर कसा तंज
बजट पेश होने से पहले पहली पाली में महागठबंधन के नेताओं ने सदन पोर्टिको में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले राजद सदस्यों की मांग थी कि राज्य सरकार विधवा एवं दिव्यांग पेंशन को प्रतिमाह 400 से बढ़कर 1500 रुपये करे। वहीं वामपंथी सदस्यों ने बनारस में सासाराम की बेटी से हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। बिहार में बजट से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके नीतीश सरकार पर तंज कसा और अपने कामों का बखान किया। तेजस्वी ने कहा कि वे जुमलेबाज़ी नहीं करते और जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने नीतीश सरकार पर पुराने मुद्दों को घिसने और जनता को भ्रमित करने का आरोप भी लगाया। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि मैं 36 साल का हूं, 75 साल का नहीं। जुमलेबाजी नहीं करता, मुझे लंबी राजनीति करनी है, जो कहूंगा वो करके दिखाऊंगा। अभी तक जो कहा है वो किया है। मेरी उम्र भले ही कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है।
इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा कि काम-धाम से कोई मतलब है जी। जनता को भ्रमित करने के लिए 2005 से पहले वाला घिसा-घिसाया-आजमाया डायलॉग और घिसा-पिटा ड्रामा फिर कर देना है। श्री श्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री। तेजस्वी ने एक पोस्टर भी शेयर किया। इस पोस्टर में नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है कि अरे सर, चुनाव आ रहा है। काम धाम तो कुछ किए नहीं। 20 बरस खाली पलटिए मारते रह गए। जनता को क्या जवाब देंगे। काम धाम का कोई मतलब है। 2005 के पहले वाला ड्रामा इस बार भी कर देंगे। 20 साल से इसी पर तो खेल रहे हैं। बिहार विधानसभा में चल रहे बजट सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि यह चुनावी बजट नहीं है। 20 साल से ये सरकार बजट पेश कर रही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












