
जहानाबाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 फरवरी को अपने प्रगति यात्रा के दौरान जहानाबाद पहुंचेंगे। नीतीश कुमार के आगमन से पूर्व जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिये जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है और पिछले कई दिनों से जिले के विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है।
इस अभियान के अंतर्गत सड़क किनारे बने अवैध स्ट्रक्चर, फुटपाथों पर कब्जा किये अवैध दुकानों और गुमटियों को हटाया जा रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
आज जहानाबाद शहर की निचली रोड पर विशेष अभियान चलाया गया, जहाँ निचली रोड के उठा-मोड से लेकर मलहचक मोड तक अतिक्रमण हटाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया जिसके दौरान जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह खुद मौके पैट मौजूद रहे।
इन प्रयासों का उद्देश्य जहानाबाद शहर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के समय एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आर्थिक रूप से सशक्त जिले के तौर पर प्रस्तुत करना है।
अधिकारियों का मानना है कि अतिक्रमण मुक्त सड़कों से न केवल शहरी सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि आम नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। इस अभियान के तहत हर दिन फुटपाथ एवं सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं, ताकि शहर में रहने वाले लोगों को बेहतर आवागमन एवं जीवन सुविधा प्रदान की जा सके। आने वाले नीतीश कुमार के दौरे के लिए जहानाबाद प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि यह पहल शहर की छवि को और निखार देगी तथा आर्थिक करवट मुक्त वातावरण बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के अभियान प्रायः चलते रहना चाहिए ताकि आम लोगों के आवागमन की सुविधा बनी रहे। कुछ लोगों का कहना था कि क्या शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए हर बार मुख्यमंत्री को आना होगा। आखिर क्या वजह है कि जब अतिक्रमण होते रहता है तब अधिकारी अपनी आंखें बंद किये रहते है। आखिर जो सड़के अभी मुख्यमंत्री के आने के चलते बन रही है वह शहरवासियों के लिऐ पहले से दुरुस्त नहीं कि गयी।
बहरहाल आम लोग अतिक्रमण हटने से खुश दिख रहे हैं वहीं जिनकी दुकाने हटाई गई है वह इस रवैये से नाराज दिख रहे हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












