
जहानाबाद: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में जहानाबाद जिले के घोषी विधानसभा क्षेत्र में 2 फरवरी को एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन को लेकर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, बिहार समन्वय समिति के सदस्य राजेश रंजन एवं राष्ट्रीय सचिव पम्पी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष जानकारी दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि इस महासम्मेलन में करीब 10,000 लोगों की उपस्थिति की संभावना है। उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र में हम पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में जहानाबाद जिले की तीनों सीटों पर हम पार्टी अपना दावा पेश करेगी।
कार्यकर्ता सम्मेलनों की श्रृंखला जारी
हम पार्टी ने इससे पहले जहानाबाद जिले में कई स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए हैं:
- 19 दिसंबर: जहानाबाद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विशाल जनसभा
- 26 दिसंबर: मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन
- 15 जनवरी: जहानाबाद विधानसभा के शकूराबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन
- https://youtu.be/8eQG_YLEfAo?si=-5BMI-Sq-J08PJjy
एनडीए को मजबूत करने का लक्ष्य
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने कहा कि एनडीए को मजबूती देने और बिहार में क्लीन स्वीप करने के उद्देश्य से हम पार्टी मैदान में उतरेगी। साथ ही, जनता से अपील की गई कि वे महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं, जिससे जनसभा में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












