DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: नेहालपुर मठिया हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, महज तीन दिनों में सुलझाई हत्या की गुत्थी

Jehanabad News: Police solves murder mystery within three days, arrested one 

जहानाबाद पुलिस को नेहालपुर मठिया हत्याकांड के बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसडीपी राजीव कुमार की टीम ने महज 3 दिनों के अंदर इस हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है। महिला की हत्या अवैध संबंध होने के शक में की गई।

आपको ज्ञात हो कि रविवार को जहानाबाद के परसबीघा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहालपुर मठिया गांव के पास एक महिला के शव की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और उसके बाद उस महिला की पहचान रूपा देवी के रूप में की गई थी। प्रथमदृष्ट्या महिला की गला घोंटकर हत्या की आशंका पुलिस ने जताई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

महिला के ससुराल पक्ष ने गांव के ही एक परिवार पर आपसी विवाद के दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं परिजनों ने हमारे संवाददाता बरुण कुमार से बात करते हुए बताया था कि महिला शौचांके लिए शनिवार की सुबह घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। हमने डायल 112 पुलिस हेल्प लाइन न. पर भी इसकी सूचना दी थी और खोजबीन में लग गए थे। रविवार की सुबह किसी ने एक महिला के शव की सूचना दी उसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया, हमलोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। और वहां जाकर देखा तो मृतावस्था में पाया। वहीं इस घटना पर जहानाबाद पुलिस ने त्वरत्व करवाई करते हुए, इसकी जांच के जुट गए।

पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी:

Jehanabad SDPO Rajiv Kumar Speaking to Medi

जहानाबाद एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि, शव की सूचना मिलते हीं मै खुद घटनास्थल पर पहुंचा और फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कॉड की मदद से जांच पड़ताल शुरू की। डॉग स्कॉड ने पुलिस को महिला के ससुराल वाले घर तक पहुंचाया और वहां से महिला के शव के कुछ टुकड़े वहां से बरामद हुए। उसके बाद पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले पूछताछ जारी किया।

आखिरकार पति ने अपनी पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल किया। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि महिला का अवैध संबंध है और वह उन लोगों के साथ मिलकर मेरी हत्या करना चाह रही है। इसीलिए मैने शौच के बहाने शनिवार की सुबह उसे गांव से बाहर ले गया। नहर किनारे पहुंचते हीं पहले डंडे से कान पर वार कर महिला को बेहोश किया फिर उसी डंडे से रूप देवी की गला दवा कर हत्या कर दी और चुपचाप लौट आया।

पुलिस ने हत्या के इस्तेमाल होने वाले डंडे को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पति ने अकेले हीं इस हत्या को अंजाम देने की बात की है, हालांकि पुलिस अभी भी जांच में जुटी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News