DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद में जनसुराज पार्टी की बैठक, प्रशांत किशोर के स्वागत को लेकर बनाई गई रणनीति

जहानाबाद में जनसुराज पार्टी की बैठक, प्रशांत किशोर के स्वागत को लेकर बनाई गई रणनीति
IMG-20250127-WA0078
Jansuraj Party meeting in Jehanabad, strategy made to welcome Prashant Kishore

जहानाबाद जिले के एक निजी सभागार में जनसुराज पार्टी के जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जहानाबाद एवं अरवल जिले के प्रभारी भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 30 जनवरी को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के आगमन एवं उनकी स्वागत व्यवस्था की रणनीति तय करना था।

बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिलाया कि प्रशांत किशोर का स्वागत ऐतिहासिक होगा। कडौना से कुरथा तक के पूरे मार्ग में उनका भव्य और जोरदार स्वागत करने की योजना बनाई गई।

Digital Women Trust

जदयू के आरोपों पर जनसुराज की प्रतिक्रिया

हाल ही में जदयू पार्टी द्वारा यह दावा किया गया था कि उनकी पार्टी के कुछ सदस्यों को जबरन जनसुराज में शामिल कराया गया, जिसे जनसुराज पार्टी ने सिरे से खारिज किया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि जो भी व्यक्ति किसी अन्य दल को छोड़कर जनसुराज में आ रहे हैं, वे अपनी सहमति पत्र और फोटोग्राफ के साथ सार्वजनिक रूप से पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी प्रमाण प्रस्तुत किए गए। विकाश कुमार
नगर युवा अध्यक्ष के था इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कमेटी के श्री अभिराम शर्मा, श्रीमती अनुराधा सिन्हा, जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव, युवा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार, महिला जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष संजय साहू एवं नगर महिला अध्यक्ष सुषमा कुमारी उपस्थित रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़