DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद में चोरों ने चुराई गाड़ी, परिवार परेशान

जहानाबाद में चोरों ने चुराई गाड़ी, परिवार परेशान
IMG-20250106-WA0052
Thieves stole car in Jehanabad, family worried

जहानाबाद के राजा बाजार दक्षिणी दौलतपुर वार्ड नंबर-3 में एक गाड़ी चोरी की घटना सामने आई है। रवि कुमार, जो सुरेश शर्मा के पुत्र और वार्ड नंबर-3 के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी गाड़ी उनके मकान के आगे खड़ी थी। बीती रात चोरों ने गाड़ी चुरा ली।

गाड़ी का नंबर DL6SAZ-1694 है और इसका इंजन नंबर HAIDAGIHE11996 है। यह गाड़ी रवि कुमार के ससुर नंदधारी सिंह, जो नारायणा, W2-565A के निवासी हैं, के नाम पर रजिस्टर्ड है।

Digital Women Trust

घटना के बारे में बताते हुए रवि कुमार ने कहा कि 5 जनवरी 2025 की शाम 6 बजे वह बाजार से लौटे थे और गाड़ी अपने मकान के सामने खड़ी की थी। अगले दिन, 6 जनवरी 2025 को सुबह 5:25 बजे उनके बेटे ने देखा कि गाड़ी वहां नहीं थी।

परिवार ने तुरंत आसपास के इलाके में गाड़ी की तलाश शुरू की और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गाड़ी की खोजबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि अगर किसी को इस गाड़ी के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़