DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पूरे विश्वास के साथ जहानाबाद का कुणाल राष्ट्रीय तलवारबाजी टूर्नामेंट के लिए उत्तराखंड रवानाडॉ शंभू कुमार ने किया रवाना

With full confidence, Kunal of Jehanabad left for Uttarakhand for the National Fencing Tournament. Dr. Shambhu Kumar left.

जहानाबाद तलवारबाजी आमा क्लब टेहटा ब्रांच से कुणाल सिंह आर्या राष्ट्रीय स्तर तलवारबाजी टूर्नामेंट के लिए रुद्रपुर उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ। डॉ शंभु कुमार और जहानाबाद तलवारबाजी की टीम ने पूरी उम्मीद एवं पूरे विश्वास के साथ रवाना किया डॉ शंभु कुमार ने खिलाड़ी कुणाल सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जहानाबाद जिला और बिहार का नाम ऊंचा करे। इस मौके पर सचिव अन्नू शक्ति जी ने कहा कि खिलाड़ी कुणाल सिंह आर्या खिलाड़ी के साथ साथ हमारे पुत्र भी है और मुझे पूरी उम्मीद है की अपने जिला जहानाबाद का नाम कुणाल अवश्य ऊंचा करेंगे।रवानगी के समय पूरी टीम ने खिलाड़ी कुणाल को ट्रेन बैठा कर विदा किया। मालूम हो की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित तलवारबाजी प्रतियोगिता में कुणाल सिंह आर्या बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे है।राष्ट्रीय स्तर तलवारबाजी टूर्नामेंट 8-1-25 से 11-1-25 को उत्तराखंड में होने वाली है। कोच के रूप में देवराज और दीपक जी बिहार टीम का नेतृत्व कर रहे है। रावण की किस समय कुणाल सिंह आर्या विश्वास से भरे दिखे और कहा की जहानाबाद के लोगों का आशीर्वाद रहेगा तो फतह करके आएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News