DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद: जिला कांग्रेस कमिटी का हुआ गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

जहानाबाद: जिला कांग्रेस कमिटी का हुआ गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया गया नियुक्ति पत्र
IMG_20241027_133430
District Congress Committee Jehanabad got approval from Bihar state: Gopal Sharma

जहानाबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया गया। जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी में अध्यक्ष सहित कुल 57 सदस्य होंगे जिसमें एक अध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 20 सचिव एवं 15 कार्यकारणी सदस्य जिसकी स्वीकृति बिहार प्रदेश कांग्रेस की तरफ से दिया गया है।

जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में बताया की उपाध्यक्ष के पद पर तारकेश्वर सिंह, रामविणय शर्मा, वसीमुलहक रुस्तम, धनंजय कुमार सिंह, हरिहर ठाकुर, और राजदेव यादव तो वहीं महासचिव सह जिला मीडिया प्रभारी के पद पर राकेश शर्मा, महासचिव के पद पर कमलेश कुशवाहा, विमलेश शर्मा, रामधार शर्मा, हेमंत कुमार, सैयद अनवर आलम, जयशंकर कुमार, गायत्री देवी को नियुक्त किया गया है। जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिट का कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता को बनाया गया है।

Digital Women Trust

जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की जहानाबाद में कांग्रेस पार्टी को मजबुत करने में जी जान लगा दें, क्योकी कांग्रेस पार्टी अपने चहेते नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में देश में एक मजबुत विपक्ष की भुमिका निभा रही है। इसलिए हम सभी की पहली प्रार्थमिकता है कि हम जन जन में कांग्रेस और राहुल गांधी के विचार जल्द से जल्द पहुंचाए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़