DW Samachar – Header
BREAKING

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, यहां देखें उम्मीदवारों के नाम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने अपने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद तीनों ही पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं। दरअसल बीते कई दिनों के गतिरोध के बाद, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) … Read more

20241026_164942
Shiv Sena (UBT) announces second list of 15 candidates

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने अपने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।
महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद तीनों ही पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं।

दरअसल बीते कई दिनों के गतिरोध के बाद, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) से मिलकर बने महा विकास आघाडी (एमवीए) ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, जबकि अंतिम समझौते पर मुहर लगाने के लिए विचार-विमर्श अब भी जारी है। तीनों सहयोगी दल शेष 33 सीट आपस में तथा छोटे दलों के बीच बांटने पर चर्चा कर रहे हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया था कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगी दल आपस में कुछ सीट की अदला-बदली कर सकते हैं।

बता दें कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना (यूबीटी) शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची बुधवार शाम जारी की थी। पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को मध्य मुंबई में वर्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने अपने अधिकतर विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया है जो 2022 में शिवसेना में विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे के साथ बने  रहें।

20 नवंबर को होगा मतदान

मालूम हो की महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होने वाले हैं। और इसकी मतगणना 23 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर होगी।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़