
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पिछले महीने मस्जिद को हटाने को लेकर हुए बवाल के बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी हिंदू संगठन मस्जिद हटाने को लेकर अड़ गए हैं। उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर पिछले कई दिनों से चला आ रहा विरोध प्रदर्शन गुरुवार को उग्र हो गया।स्थानीय व्यापारियों ने भी बाजार बंद कर संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की महारैली की समर्थन किया। गुरुवार सुबह तमाम हिंदू संगठनों के लोग सड़कों पर उतरे और मस्जिद हटाने को लेकर धरने पर बैठ गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। आज सुबह नारेबाजी करते हुए जनाक्रोश रैली बैरिकेड के पास पहुंची, जहां उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई। इस दाैरान भीड़ ने पथराव कर दिया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। गुरुवार को जय श्री राम के नारों के साथ धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली। धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकाली जा रही रैली के चलते बाजार बंद कराए गए हैं। मस्जिद पुरानी है। धार्मिक संगठन की ओर से इसे अवैध बताया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुका है। लेकिन संगठन इसे नहीं मान रहा है। मस्जिद के पास से जाने की अनुमति नहीं मिलने तक प्रदर्शनकारियों ने कहा कि व धरने पर अड़े रहेंगे। फिलहाल उत्तरकाशी में तनाव की स्थित है। वहीं पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर उत्तरकाशी पुलिस जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तरकाशी पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए कटिबद्ध है, कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की सख्त निगरानी है। इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामकता फैलाने व कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












