DW Samachar – Header
BREAKING

एक बार फिर 85 विमानों को बम से उड़ानों की मिली धमकी, लगातार मिल रहीं धमकियों से सुरक्षा एजेंसियां भी पशोपेश में

Bomb Threats Target 85 Flights Again, Ongoing Alerts Leave Security Agencies on Edge
Bomb Threats Target 85 Flights Again, Ongoing Alerts Leave Security Agencies on Edge
Bomb Threats Target 85 Flights Again, Ongoing Alerts Leave Security Agencies on Edg

हवाई सफर करने वाले भारतीय समझ नहीं पा रहे हैं कि विमानों को बम से उड़ाने की धमकी कौन दे रहा है। दस दिनों से से लगातार विमान को लेकर धमकियां दी जा रही हैं। जिनमें से ज्यादातर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आई थीं। ये धमकियां बाद में झूठी निकलीं, जिससे सैकड़ों यात्रियों को असुविधा हुई और अर्धसैनिक कर्मियों और विमानन अधिकारियों के लिए सुरक्षा संबंधी दिक्कतें पैदा हो गईं।गुरुवार को भी इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और अकासा एयर की 85 फ्लाइट में बम की धमकी मिली। इनमें से 20 फ्लाइट एअर इंडिया, 20 इंडिगो, 20 विस्तारा और 25 अकासा की हैं।एक दिन पहले 23 अक्टूबर को ही इन धमकियों को लेकर आईटी मिनिस्ट्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, मेटा और एयरलाइन कंपनियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी। सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से पूछा था कि इन खतरनाक अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए आपने क्या किया है। ये जो हालात हैं, उनसे जाहिर होता है कि आप जुर्म को बढ़ावा दे रहे हैं। पिछले 11 दिनों में ही 255 से ज्यादा विमानों में बम की धमकियां मिल चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकियों के चलते एविएशन सेक्टर को 600 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।शनिवार व शुक्रवार की तरह रविवार को भी दिल्ली एयरपोर्ट को आठ उड़ानों में बम की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल व एक्स के माध्यम से दी गई है। इस बारे में अभी तक इंडिगो की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट को रविवार को इंडिगो समेत दूसरी विमान्न कंपनियों की आठ उड़ानों में बम की धमकियां मिली हैं। जिसके बाद उड़ानों की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई और उन्हें एकांत में ले जाकर जांच की तो उड़ान से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।यह धमकियां ईमेल व एक्स के माध्यम से मिली हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह धमकियां एक जैसी ही हैं। सिर्फ ईमेल में एयरलाइन का नाम बदल दिया जाता है। दिल्ली पुलिस ने पिछले 8 दिनों में 90 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम की धमकियों के संबंध में आठ अलग-अलग प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की हैं। इन खतरों के स्रोत की पहचान करने और सभी एयरलाइनों में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा उपायों के साथ जांच जारी है। बम की धमकियों ने सरकार को फर्जी कॉल में शामिल लोगों को नो-फ्लाई सूची में डालने की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि एयरलाइंस को बम की धमकी वाली फर्जी कॉल करना संज्ञेय अपराध बनाया जाएगा। प्रभावित उड़ानों में अकासा एयर, एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा की सेवाएं शामिल हैं, जो दिल्ली और देश भर के अन्य स्थानों से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए संचालित होती हैं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़