DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

वायनाड से आज प्रियंका गांधी ने दाख़िल किया अपना नामकरण, रोड शो में राहुल, मां सोनिया गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे

Priyanka Gandhi Filed her Nomination from Wayanad Today; Rahul, Sonia Gandhi, and Other Congress Leaders to Join Roadshow
Priyanka Gandhi Filed her Nomination from Wayanad Today; Rahul, Sonia Gandhi, and Other Congress Leaders to Join Roadshow
Priyanka Gandhi Filed her Nomination from Wayanad Today; Rahul, Sonia Gandhi, and Other Congress Leaders to Join Roadshow

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लिए अपनी राजनीति पारी का आज अहम दिन साबित होने जा रहा है। केरल के वायनाड में 13 नवंबर को होने वाले लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी अपना नामांकन दाखिल करने जा रही हैं। इस मौके पर राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम लीडर मौजूद रहेंगे। प्रियंका नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो करेंगी। इसके लिए राहुल गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के रोड शो से पहले जिला मुख्यालय कलपेट्टा पहुंचेंगे। बता दें कि प्रियंका गांधी अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मंगलवार को मैसूरु हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से वायनाड गईं। मैसूरु में उनका स्वागत कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं वायनाड से बहन प्रियंका गांधी से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता हूं। खास बात यह है कि राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के वायनाड से नामांकन के एक दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें वह बहन प्रियंका के साथ नजर आ रहे हैं।

बता दें प्रियंका भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव नव्या हरिदास और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी के खिलाफ मैदान में हैं। मोकेरी को वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया है। पिछले हफ्ते, केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने उपचुनावों से पहले आधिकारिक तौर पर प्रियंका गांधी के लिए अपना अभियान शुरू किया। हाल ही में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रियंका गांधी के लिए चुनावी गतिविधियों का खाका खींचा। उनका कहना है कि वायनाड के लोगों ने जिस तरह से राहुल गांधी पर विश्वास जताया है उसी तरह से बहन प्रियंका को ऐतिहासिक बहुमत देंगे। वहीं, स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार कर ली है और वे 26 व 27 अक्टूबर से घर-घर जाकर प्रचार करेंगे ताकि पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार किया जा सके। प्रियंका गांधी के लिए ये पहला चुनाव है, जिसमें वे आम जनता के बीच जाकर खुद के लिए वोट मांगेंगी। प्रियंका को सक्रिय राजनीति में आए अभी कोई ज्यादा समय नहीं हुआ है। आधिकारिक तौर पर सक्रिय राजनीति में उनकी एंट्री साल 2019 में हुई है, तब उन्हें कांग्रेस महासचिव का पद दिया गया। प्रियंका गांधी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और यूपी कांग्रेस के लिए ग्राउंड लेवल पर काम किया। राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से जीत हासिल करने के बाद सीट खाली कर दी थी। पिछले दिनों चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी एलान किया था। केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News