
बिहार में जहरीली शराब के कारण लगातार बढ़ती मौतों का आंकड़ा हर किसी को हैरान कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक हाल ही में सीवान और सारण जिलों में जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की जान जाने का मामला सामने आया है। दरअसल में 13 अक्टूबर को सीवान के भगवानपुर हाट में एक मेले के दौरान बिक रही पाउच वाली शराब पीने के बाद कई लोग बीमार पड़े गए। धीरे धीरे इनकी तबीयत बिगड़ने लगी, और अस्पताल में भर्ती होने का सिलसिला शुरू हो गया। 16 गांवों में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों का आंकड़ा अब 32 तक पहुंच चुका है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। इस घटना में सबसे अधिक मौतें सीवान में हुई हैं। इसके अलावा अभी भी 44 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से कुछ की आंखों की रोशनी चली गई है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि कुछ लोगों का अंतिम संस्कार परिजनों ने चुपचाप कर दिया था, जबकि पुलिस जांच में जुटी है।
स्थानीय पुलिस की कार्रवाई
जहरीली शराब से मौतों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया है। मशरख थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि उन पर सूचना संकलन में लापरवाही का आरोप है। इस घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















