
उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने वाले आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज खान और तालिब को मुठभेड़ में पुलिस ने गोली मारी है। हालत गंभीर है। नानपारा सीएचसी से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बता दें कि दोनों आरोपी, सरफराज और फहीम, पुलिस के अनुसार नेपाल भागने की फिराक में थे। घटना के दिन से ही पुलिस उनके पीछे लगी हुई थी। आज पुलिस को उनकी लोकेशन मिली, जिसके बाद उन्हें सफलतापूर्वक ट्रैक किया गया और एनकाउंटर में उन्हें गोली लगी है। दोनों का एनकाउंटर नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर के पास हुआ है। पुलिस ने सरफराज के भाई फहीम, पिता अब्दुल हमीद और एक अन्य को भी पकड़ा है। एक दिन पहले सरफराज की गोली चलाते हुए तस्वीर सामने आई थी। बता दें कि बीते रविवार 13 अक्टूबर को हरदी थाना क्षेत्र के महसी इलाके के महराजगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया था। बवाल इस कदर बढ़ा कि एक पक्ष की तरफ से रामगोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रामगोपाल की हत्या के बाद से तनाव इस कदर बढ़ा कि लोग आगजनी और तोड़फोड़ पर उतारू हो गए। दुकानों, गाड़ियों और घरों को आग के हवाले कर दिया गया।वहीं दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ को बहराइच मामले से जुड़े एनकाउंटर की जानकारी दी गई है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने टेलिफोन पर बात करते हुए सीएम योगी को अपडेट किया है। कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी मुख्यालय में एक बड़ी बैठक शुरू हो गई है। डीजीपी प्रशांत कुमार अमिताभ यश और पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी बैठक में शामिल हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












