DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

अमथुआ पंचायत में सरकारी योजना कार्य में व्यापक गड़बड़ी एवं राशि का घोटाला, समिति सदस्यों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

Widespread irregularities and scam of funds in government scheme work in Amthua Panchayat, committee members complained to the District Magistrate
Widespread irregularities and scam of funds in government scheme work in Amthua Panchayat, committee members complained to the District Magistrate

जहानाबाद: जिले के काको प्रखंड में सरकारी योजना कार्य में व्यापक गड़बड़ी की बात सामने आई है। जिसमें पंचायत समिति सदस्यों ने घोर वित्तीय अनिमियतता की शिकायत जिलाधिकारी के सामने रखी है और इस मामले में उचित एवं त्वरत्व करवाई की मांग की है

आपको बता दें कि इस मामले में काको प्रखंड के कुल 20 पंचायत समिति सदस्यो में से पंद्रह सदस्यो ने जिला अधिकारी को पत्र लिख कर अमथुआ पंचायत में विकास के कार्यो में व्यापक गड़बड़ी एव घोर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। साथ हीं स्थलीय निरीक्षण कर इस घोर लापरवाही में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कारवाई करने की मांग की है।

प्रेसित पत्र में पंद्रह पंचायत समिति सदस्यों ने आरोप लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में अमथुआ पंचायत के विभिन्न गांव में 15वीं वित्त आयोग से 12 योजना एवं 16वीं वित्त आयोग से सात योजना में लगभग दो करोड़ की राशि स्वीकृत की गई जिसमें कहीं आधा अधूरा कार्य करा कर के पैसे की निकासी की गई है तो कही पूर्व से किसी दूसरे मध से किए हुए कार्य पर पुनः कार्य दिखाकर पैसे की अवैध निकासी की गई है। उदाहरण के तौर पर पंचायत समिति सदस्यों ने अमथुआ में घोसी रोड से नवीन के राइस मिल तक पीसीसी कार्य का जिक्र किया है, जिसका कार्य पहले जिला योजना द्वारा कार्यान्वित किया गया था बाद में दुबारा राज्य सभा सांसद के द्वारा भी कार्य कराया गया है।

डी डब्लू समाचार को पत्र की मिली छायाप्रति में पंचायत समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को दिए आवदेन में यह आरोप लगाया गया है कि काको प्रखंड में कुल 20 पंचायत समिति सदस्यो में 19 सदस्यों को लगभग बारह लाख से ज्यादा किसी भी पंचायत समिति सदस्य को नही मिला है वही अमथुआ पंचायत में लगभग दो करोड़ का योजना मिला है। जबकि नियम यह है कि सभी सदस्यों को बराबर बराबर राशि देनी है ताकि सभी इलाकों में विकास हो सके।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News