DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद रामकृष्ण परमहंस स्कूल में परिक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को स्कूल द्वारा किया गया पुरुस्कृत

Jehanabad: Ramakrishna Paramhans School awarded to students who stood first in the examination.

रामकृष्ण परमहंस विद्यालय में दुर्गा पूजा की छुट्टी के पूर्व अर्धवर्षिकी परीक्षा के परिणाम प्रकाशित किये गए और साथ ही पैरंट टीचर मीट का भी आयोजन किया गया। सुबह से ही बच्चे अपने माता-पिता के साथ स्कूल पहुंचने लगे और अपने क्लास टीचर से अपने परिणाम लेना शुरू कर दिया। दुर्गा पूजा के पूर्व परीक्षाफल पा कर बच्चे काफी खुश दिखे। वहीं अच्छे परिणाम पर उनके माता पिता भी प्रफुल्लित दिखे। बच्चों की खुशी की दूसरी वजह थी विजयादशमी के कारण होने वाली छुट्टी। आज के बाद सभी स्कूलों की विजयदशमी की छुट्टी प्रारंभ हो जाएगी और लगभग एक सप्ताह के लिए सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

उज्जवल भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा का होना बहुत जरूरी है और अच्छी शिक्षा के लिए अच्छी शिक्षण व्यवस्था और निरंतर मूल्यांकन की बड़ी भूमिका होती है। निरंतर मूल्यांकन से बच्चों की कमियों और खूबियों को बखूबी समझा जा सकता है और उन्हें और बेहतर बनने में मदद मिलती है। राम कृष्ण परमहंस विद्यालय परिवार इस बात को समझता है इसी लिए परीक्षा के बाद परिणामों की घोषणा और पैरेंट टीचर मीट का आयोजन कराता रहता है।

इस अवसर पर बेहतरीन अंक लेन वाले बच्चों के उत्साह और लगन को बरकरार रखने के लिए कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को विद्यालय के निदेशक डॉ चंदभूषण शर्मा ने प्रसास्थि पत्र देकर सम्मानित किया।

रामकृष्ण परमहंस स्कूल के निदेशक डॉ चंद्रभूषण शर्मा उर्फ भोला बाबू ने कहा कि आज अर्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट बच्चों और अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया। बच्चे देश के भविष्य हैं और हमारा काम है बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना। वहीं बच्चों का काम है की वे मेहनत करें और अच्छे अ॑क प्राप्त करते हुए उच्च पद प्राप्त कर स्कूल और देश का नाम रौशन करें। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बच्चों भी बेहतर परिणामफल पा कर खुश दिखे, और अच्छे अंक के लिए माता पिता एवं विद्यालय संगठन को ‘थैंक यू’ कहा।

वही उपस्थित अभिभावकों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि अपने बच्चों के प्रति जागरूक रहें तभी हमारा एवं आपका नाम रौशन होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News