DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: टूरिस्ट वाहन पलटने पर आठ बौद्ध भिक्षु जख्मी, दो रेफर

Jehanabad: Eight Buddhist monks injured when tourist vehicle overturns, two referred

जहानाबाद कड़ौना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 83 पर टूरिस्ट वाहन पलट जाने से आठ बौद्ध भिच्छू जख्मी हो गए। आनन फाइन में सभी बौद्ध भिक्षु को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर रूप से जख्मी दो विदेशी बौद्ध भिक्षुओं को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस संबंध में बताया जाता है कि पटना से गया की ओर बौद्ध भिक्षुओं का बस जा रहा था। इसी दौरान एक हाईवे ने ठोकर मार दिया। जिससे बौद्ध भिक्षु का बस पलट गई।

हालांकि हाईवे चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना कड़ौना थाने को दी गई। आनन- फानन में सभी लोगों को सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी लोगों में त्रीरीग टीएस फुंग, मथा मू, थीन सेव कू, खेमा, निगेन हाग, मी नगन, रेबी बू सामिल है। इसमें से थीन सेव कू तथा रेबी बू को पीएमसीएच रेफर किया गया है। सभी जख्मी यात्री विदेशी बताए जाते हैं जो बोधगया टूरिस्ट बस से जा रहे थे। इसी बीच या हादसा हुआ है। विदेशी यात्रियों के जख्मी होने की सूचना से प्रशासनिक महकमा में हड़कप मच गया ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News