DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में एग्जिट पोल्स आने के बाद चैनलों ने कैमरे कांग्रेस नेताओं की ओर घुमाए, फारूक अब्दुल्ला को मिला महबूबा का साथ

Haryana, J&K Election 2024 Results

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजे आने में 24 घंटे का समय बचा है। मंगलवार, 8 अक्टूबर को दोनों राज्यों में लोकतंत्र का पिटारा खुलने जा रहा है। राजधानी दिल्ली में हलचल बढ़ गई है। एग्जिट पोल आने के बाद कांग्रेसी खेमा उत्साहित है वहीं भाजपा भी सरकार बनाने के लिए गुणा-भाग करने में लगी हुई है। एग्जिट पोल्स आने के न्यूज चैनलों के कैमरा कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर ज्यादा घूम रहे हैं। दोनों राज्यों के भाजपा कार्यालयों में मायूसी जाने लगी है। वहीं कांग्रेस ऑफिसों में नेताओं की भीड़ बढ़ गई है। हरियाणा की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा राज्य में सरकार बनाने को लेकर पूरा कॉन्फिडेंस के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा की सरकार बनाने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन चेहरे पर मुस्कुराहट नजर नहीं आ रही है। ऐसे ही जम्मू कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के चेहरे चमक उठे हैं। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बनाने की संभावना और बढ़ गई है। पीडीपी ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को अपना समर्थन देने का एलान किया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी होने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला ने खुशी जताई है कि एनसी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीडीपी हमसे जुड़ने के लिए तैयार है, ये बेहद अच्छी बात है। दरअसल, एग्जिट पोल सामने आने के बाद पीडीपी नेता जुहैब यूसुफ मीर ने बयान दिया कि भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए वे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला कह चुके हैं कि उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए भाजपा से कोई गठबंधन नहीं करेगी। अब्दुल्ला ने कहा, ‘हम बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। चुनाव में जो मत हमें मिले हैं वे भाजपा के खिलाफ हैं। मुस्लिमों को वे मुश्किल में डालते हैं, उनकी दुकानों, मकानों, मस्जिदों और विद्यालयों पर बुलडोजर चलाते हैं। आप समझते हैं कि हम उनके साथ जाएंगे?’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक भी मुस्लिम को प्रतिनिधित्व नहीं दिया और यहां तक केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। एनसी अध्यक्ष ने कहा, मेरा मानना है कि हमारे लोग भाजपा के लिए मतदान नहीं करेंगे। अगर वे सोचते हैं कि सरकार बना लेंगे तो वह ख्याली दुनिया में हैं। बता दें कि 5 अक्टूबर को जारी हुए एग्जिट पोल्स में एनसी-कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। 10 पोल में से 5 नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बना रहे हैं, जबकि 5 में वह बहुमत से 10 से 15 सीटें दूर दिख रही है। पार्टी को 40 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 30 सीटें ला सकती है। पीडीपी और अन्य की 10-10 सीटें आएंगी। जम्मू-कश्मीर में 10 साल पहले आखिरी विधानसभा चुनाव हुए थे और उस समय यह राज्य हुआ करता था। 37 सीटें जम्मू, 46 कश्मीर घाटी और चार सीटें लद्दाख रीजन में थीं। तब जम्मू कश्मीर में 65 फीसदी मतदान हुआ था और 22.7 फीसदी वोट शेयर के साथ पीडीपी 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। बीजेपी को सबसे ज्यादा 23 फीसदी वोट मिले थे लेकिन पार्टी 25 सीटें जीतकर पीडीपी के बाद दूसरे नंबर पर रही थी। फारुक अब्दुल्ला की अगुवाई वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस को 15, कांग्रेस को 12, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को दो सीटों पर जीत मिली थी। सीपीआईएम भी एक सीट जीतने में कामयाब रही। तब पीडीएफ के एक और तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विधानसभा पहुंचने में सफल रहे थे। वहीं हरियाणा में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि मेरे आकलन के अनुसार कांग्रेस 60 से अधिक सीटें जीतेगी। कांग्रेस को एक व्यवहार्य विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। भारी सत्ता विरोधी लहर थी, खासकर कमजोर वर्ग दबा हुआ महसूस कर रहा था। बीजेपी का आम लोगों से कभी कोई संबंध या संवाद नहीं रहा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ थी। कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मैं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए हरियाणा के सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। एग्जिट पोल कल आए लेकिन मैं यह लंबे समय से कह रहा हूं कि लोगों ने कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से सत्ता में लाने का मन बना लिया है। 2005 से 2014 तक कांग्रेस सत्ता में थी और लोगों ने हमारी उपलब्धियां देखी हैं और जब 2014 से 2024 तक भाजपा-जेजेपी सत्ता में थी, तो लोगों ने देखा कि वे कैसे विफल हुए। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमें किसी भी तरह के गठबंधन की जरूरत नहीं है। मैंने शुरू से ही कहा है कि बीजेपी अकेले सरकार बनाएगी। हमारे पास सभी व्यवस्थाएं हैं। मुझे विश्वास है कि बीजेपी अकेले सरकार बनाएगी लेकिन अगर हमें इसकी (गठबंधन की) जरूरत पड़ी तो हम इस पर विचार करेंगे, हमारे पास सभी व्यवस्थाएं हैं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News