DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद जिले में पूर्व मुखिया ने अपनी बनाई सड़क को तोड़ दिया,जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित  होने से  ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार 

जहानाबाद जिले में पूर्व मुखिया ने अपनी बनाई सड़क को तोड़ दिया,जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित  होने से  ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार 
IMG-20241005-WA0124
In Jehanabad district, the former chief broke the road built by him, due to which the movement of the villagers was disrupted. The villagers appealed to the DM.

जहानाबाद जिले में एक पूर्व मुखिया का कारनामा इन दिनों चर्चा में है. चुनाव हारने के बाद अब अपनी ही बनाई सड़क को तोड़ दिया. मामला जहानाबाद सदर प्रखंड क्षेत्र के नौरू पंचायत के सिबल बीघा गांव का है जहां पूर्व मुखिया ने गांव की सड़क को तोड़ दिया जिससे कई गांव का आवागमन बाधित हो गया है. रास्ता अवरुद्ध होने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से मिलकर गुहार लगाई है.

जहानाबाद सदर प्रखंड के नौरू पंचायत के पूर्व मुखिया नागेंद्र यादव उर्फ छोटन यादव मुखिया रह चुके हैं. उन्होंने ही सिबल बिगहा गांव में जाने के लिए ईंट सोलिंग कराई थी, लेकिन इस बार के पंचायत चुनाव में पूर्व मुखिया छोटन यादव को भारी मतों से पराजय का सामना करना पड़ा. जर्जर हो चुकी इस सड़क का जब वर्तमान मुखिया बिहारी यादव ने पीसीसी सड़क बनाने का निर्माण कराने लगे तो पूर्व मुखिया छोटन यादव और उसके समर्थकों ने ट्रैक्टर से हल चलाकर सड़क को तोड़ दिया. ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव में पूर्व मुखिया को वोट नहीं दिया तो गुस्से में आकर वे सड़क नहीं बनने दे रहे हैं.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़