
एक साल पहले इजराइल और फिलीस्तीन के बीच शुरू हुआ युद्ध के चिंगारी कई देशों में फैल जाएगी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। साल 2023 के अक्टूबर महीने में हमास ने इजराइल पर हमला करके इसकी शुरुआत की थी। इजराइल ने हमास को मुंहतोड़ जवाब दिया। धीरे-धीरे यह लड़ाई इजराइल और लेबनान के बीच शुरू हो गई। लेबनान में हजारों की संख्या में लोग मारे गए। लेबनान पर हमलों से गुस्साया ईरान इजराइल को धमकी देने लगा। पिछले शुक्रवार को इजराइल ने ईरान पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की। इजराइल ने 27 सितंबर को हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया था। इसमें चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया। इसके साथ हिजबुल्लाह की पूरी लीडरशिप को खत्म कर दिया है। नसरल्लाह की मौत से झल्लाया ईरान ने मंगलवार इराइल पर बड़ा अटैक किया। ईरान ने इजराइल पर 30 मिनट तक 180 से ज्यादा मिसाइलें दागीं।तेल अवीव और यरुशलम के निकट कई धमाके सुने गए, हालांकि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये धमाके मिसाइल के गिरने के या इजराइली सुरक्षा बलों द्वारा हमलों को रोके जाने के या दोनों के। इजराइल ने निवासियों को बंकरों में जाने का आदेश दिया है। इजरायल ने कहा है कि वह हिजबुल्लाह पर तब तक हमला करता रहेगा जब तक कि लेबनान सीमा के पास के घरों से विस्थापित नागरिकों के लिए वापस लौटना सुरक्षित नहीं हो जाता। इजराइल और अमेरिका ने चेतावनी दी है कि ईरान द्वारा इजराइल पर हमले की स्थिति में गंभीर परिणाम होंगे।इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘ईरान ने आज रात एक बड़ी गलती की और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ‘व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम’ से इजराइल पर हमलों की निगरानी की। हमास और हिजबुल्लाह के बाद अब इजरायल और ईरान के बीच जंग होने की नौबत आ गई है। ईरान का कहना है कि उसके 90 फीसदी मिसाइल सटीक स्थानों पर गिरे हैं। हमले के बाद पूरे ईरान में जश्न का माहौल है। ईरानी लोगों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, हमास ने भी ईरानी हमले की प्रशंसा की। ईरान में लोगों ने हिजबुल्लाह के झंडे और हसन नसरल्लाह की तस्वीरे के साथ रैली निकाली। राजधानी तेहरान में जमकर आतिशबाजी की गई। गाजा पट्टी में भी लोगों ने ईरानी हमले का जश्न मनाया। ईरान ने कहा कि ये नसरल्लाह की शहादत का पहला बदला है। अभी तो ये शुरुआत है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने एक बड़े भूमिगत हथियार भंडार की फोटो अपने एक्स अकाउंट पर साझा की। इसमें उन्होंने लिखा जीत अल्लाह से आती है और यह करीब है। उधर, ईरान के सरकारी टेलीविजन ने इजरायल पर मिसाइल हमलों का वीडियो जोशीले गीतों के साथ चलाया। वहीं इजराइल ने वक्त पर हमले का जवाब देने की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूएस आर्मी को इजराइल की मदद करने और इजराइल को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को मार गिराने का निर्देश दिया है। अमेरिका ने ईरानी स्ट्राइक से कुछ घंटे पहले ही दावा किया था कि ईरान इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमले की तैयारी कर रहा है। अमेरिका ने ईरान से कहा था कि अगर हमला किया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। उधर, इजराइल का कहना है, हम हिजबुल्लाह के खिलाफ लेबनान में ऑनग्राउंड ऑपरेशन चला रहे हैं। हालांकि हिजबुल्लाह ने इस दावे को नकार दिया। बता दें कि तेहरान में इस्माइल हानिया और लेबनान में हिजबुल्लाह की पूरी लीडरशिप को इजरायल साफ कर चुका है। इसके बाद यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर भी बड़ा हमला किया। इन हमलों के बाद ईरान में इजरायल से बदला लेने की मांग उठ रही थी। अब इजरायल पर ईरान के ताजे हमले ने ईरानी लोगों को जश्न का मौका दिया है। इससे पहले ईरान ने अप्रैल में भी इजरायल पर 300 मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था। फिलहाल ईरान इजरायल के बीच जबरदस्त तनाव का माहौल है। इजराइल मानने वाला नहीं है वह ईरान के इस अटैक का बदला जरूर लेगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












