DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

अब ईरान में दहशत का माहौल, हमलों का जवाबी कार्रवाई करेगा इजराइल, अपने नागरिकों के लिए भारत ने जारी की एडवाइजरी

इन दिनों इजरायल, लेबनान और हिज्बुल्लाह, नसरल्लाह यह चार नाम पूरी दुनिया में चर्चा में है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक खूब ट्रेंड हो रहा है। इजराइल चारों ओर से मुस्लिम देशों से घिरा हुआ है। इसके बावजूद वह खतरनाक संगठनों का मजबूती से मुकाबला कर रहा है। इजराइल एक साथ दुश्मन देशों लेबनान, ईरान, गाजा और यमन से मुकाबला कर रहा है। मौजूदा समय में इजरायल और ईरान आमने-सामने हैं । मंगलवार रात ईरान ने नसरल्लाह की मौत का बदला लेने के लिए इजराइल पर ताबड़तोड़ मिसाइलों से हमला किया। जिसके बाद ईरान में जश्न का माहौल है लेकिन वह डरा हुआ भी है। इजरायल ईरान पर हमला करने की तैयारी में है। एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान को सबक सिखाने के लिए इजराइल उसके तेल भंडारों पर अटैक कर सकता है। रिपोर्ट में इजराइली अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि यहूदी देश कुछ दिनों के अंदर ईरान पर पलटवार की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सभी विकल्पों पर चर्चा की जा रही है, जिनमें ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले का प्लान भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल इस बात पर भी विचार कर रहा है कि अगर उसने अब हमला किया तो इस पर ईरान की प्रतिक्रिया क्या होगी। अगर ईरान के साथ जंग छिड़ी तो इजराइल इसके लिए भी तैयारी में जुट गया है।वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास आराघ्ची ने कहा है कि हमने इजराइल पर हमला करने से पहले अमेरिका को जानकारी नहीं दी थी। लेकिन हम अब उसे चेतावनी देते हैं कि वह हस्तक्षेप न करे। हमने अमेरिका से अपनी सेना को दूर रखने और दखल न देने को कहा है। मंगलवार की रात ईरान ने इजरायल पर 181 बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। इस दौरान इजरायल ने अपने हवाई क्षेत्र को एक घंटे और बेन गुरियन हवाई अड्डे को कुछ समय के लिए बंद किया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा कारणों से जॉर्डन और इराक ने भी अपने हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। सभी उड़ानों को अगले आदेश तक निलंबित किया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान में रहने वाले भारतीय सतर्क रहें। मंत्रालय ने लोगों को ईरान की यात्रा न करने की सलाह भी दी। वहीं तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को कहा है। ईरान ने इजरायल पर ताजे हमले को हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ की गई कार्रवाई का बदला बताया है। 27 सितंबर को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के सरगना नसरल्लाह को मारा था। इससे पहले ईरान की राजधानी तेहरान में हमास प्रमुख इस्माइल हानिया को ढेर किया था।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News