DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सदस्यता अभियान को लेकर 24 अक्टूबर को जहानाबाद का दौरा करेंगे राष्ट्रीय लोक मोर्चा का अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा

Rashtriya Lok Morcha President Upendra Kushwaha will visit Jehanabad on October 24 for membership campaign.

जहानाबाद : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा 24 अक्टूबर को सदस्यता अभियान महापर्व के तहत जहानाबाद आएंगे। उनके आगमन को लेकर जिले के प्रमुख साथियों के साथ एक निजी होटल में बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा ने किया। बैठक के दरमियान कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे। कुशवाहा ने बताया कि यह कार्यक्रम सदस्यता महापर्व पूरे बिहार में चलाया जा रहा इसी कड़ी में जहानाबाद में भी कार्यक्रम रखा गया है और इस सदस्यता महापर्व में जिले से हजारों की संख्या में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करेंगे और नए सदस्य को जोड़कर उपेंद्र कुशवाहा जी का हाथों को मजबूत करने का संकल्प लेंगे।

इस बैठक में शामिल प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश महतो रामप्रवेश प्रसाद सरवन कुमार पूर्व प्रमुख बूंदी ठाकुर अरुण कुमार हृदय पासवान संजय चंद्रवंशी केदार वर्मा राजू यादव शिशु वर्मा अजय कुमार संजीव कुमार इत्यादि शामिल हुए।

जहानाबाद से बरूण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News