DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के दो लाल ने किया कमाल, राष्ट्रीय स्तर ईस्ट इंडिया कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत जिले के नाम किया रौशन

Do Lal of Jehanabad did wonders, brought glory to the district by winning bronze medal in the national level East India Karate Competition.

जहानाबाद : जिले में आज कराटे संघ के खिलाड़ियों के बीच खुशियों का माहौल देखा गया। बता दे कि आज जिले के दो लाल ने जिला का नाम रोशन किया। खेल को लेकर खिलाड़ी अपनी खेल का प्रदर्शन करने के लिए बाहर गए थे। जहां उन्होंने अपना झंडा लहराया और विजय हासिल कर आज वापस जहानाबाद आए।

जिले के कुणाल सिंह, आर्या एवम गौरव कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर ईस्ट इंडिया कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। जहानाबाद जिले के लिए गौरव की बात है राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया।

राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में राष्ट्रीय कोच एवम ए ग्रेड रेफरी के रूप अन्नू शक्ति सिंह ने कार्य भार को संभाला तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष हांसी भरत शर्मा के द्वारा मीमेंटो देकर अन्नू शक्ति सिंह को सम्मानित किया।

टीम की स्वागत के लिए जिला कराटे संघ के सचिव पूनम कुमारी एवम ज्वाइंट सचिव नेहा कुमारी ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और बधाई देते हुए कहा की जहानाबाद जिले का नाम ऊंचा किया है और करेंगे हमर खिलाड़ी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News